India's No.#1 Hindi News Channel

अगले दशक के लिए हमने सहयोग का रोडमैप तैयार कर लिया… PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के साथ बातचीत के बाद कहा कि 10 वर्षीय भारत-जापान रोडमैप का फोकस निवेश, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य पर होगा.अगले दशक के लिए हमने सहयोग का रोडमैप तैयार कर लिया... जापान में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के साथ बातचीत के बाद कहा किहमने अगले दशक के लिए सहयोग का रोडमैप तैयार कर लिया है. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री इशिबा को उनके आत्मीय शब्दों और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं. आज हमारी चर्चाएं उपयोगी और उद्देश्यपूर्ण रहीं.

उन्होंने कहा कि वे दोनों इस बात पर सहमत हुए कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और जीवंत लोकतंत्रों के रूप में हमारी साझेदारी न केवल हमारे दोनों देशों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा किभारत और जापान की साझेदारी आपसी विश्वास पर आधारित है, हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को दर्शाती है और हमारे साझा मूल्यों और विश्वासों से आकार लेती है. हमने अगले 10 वर्षों में जापान से भारत में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का लक्ष्य रखा है.

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भारत, जापान का सहयोग महत्वपूर्ण है. आज, हमने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी में एक नए और सुनहरे अध्याय की मजबूत नींव रखी है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.