बुरहानपुर में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, 3 घायल, 7 हिरासत में
बुरहानपुर के विरोदा गांव में श्री गणेश विसर्जन के चल समारोह में हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव की घटना के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और भीड़ को तितर-बितर किया। एसपी ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है और सीसीटीवी डीवीआर जब्त किया गया है ताकि सच सामने आ सके।
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में रविवार देर रात गणेश विजर्सन के चल समारोह में हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव की घटना के कारण माहौल बिगड़ गया। पथराव के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गली-मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचना पड़ा। देर रात तक इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
हनुमान चालीसा पाठ में सैकड़ों लोग इसमें शामिल थे। इसी बीच कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरा माहौल बिगड़ गया। दोनों तरफ से लोग एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आशुतोष बागरी खुद मौके पर पहुंचे।
Comments are closed.