India's No.#1 Hindi News Channel

‘एक महीने में 56 लड़कियों का अपहरण’, अब चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से की ये मांग

अंबेडकर नगर मामले पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सबसे पहले उन पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए, जिन्होंने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर पीड़ित परिवारों को निराश किया.

Chandra Shekhar Aazad Many Demand on CM Yogi Adityanath on 56 Ambedkar Nagar Girls Kidnapped 'एक महीने में 56 लड़कियों का अपहरण', अब चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार से की ये मांग

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में सिर्फ अगस्त महीने में लड़कियों के अपहरण के 56 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हुए हैं. जबकि कई अन्य मामलों में परिजनों ने लोक लाज के डर से मुकदमे ही नहीं लिखवाए. वहीं 1 महीने में दर्ज इतने मुकदमों से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. वहीं अब इस मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी योगी सरकार से तीखे सवाल पूछ डाले.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर लिखा-“उत्तर प्रदेश के जिला अंबेडकर नगर में सिर्फ एक महीने के भीतर 56 बेटियों का अपहरण होना अत्यंत भयावह और शर्मनाक है. इनमें अधिकांश दलित–पिछड़े और कमजोर वर्ग से आती हैं. यह कोई सामान्य अपराध नहीं, बल्कि एक संगठित षड्यंत्र और प्रदेश सरकार की पूरी विफलता का प्रमाण है. जिले के 18 थानों में दर्ज इन 56 मुकदमों के अलावा अपहरण से पीड़ित दर्जनों परिवार ऐसे भी हैं, जो डर और लोक लाज के कारण शिकायत तक नहीं कर पाए. सबसे चिंताजनक और शर्मनाक पहलू यह है कि कई मामलों में पुलिस ने पीड़ित परिवारों की गुहार के बावजूद एफआईआर तक दर्ज नहीं की. यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि अपराधियों को खुली छूट देने जैसा है.”

चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार से की ये मांग

1. सभी अपहरण मामलों की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए.
2. दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया जाए.
3. पीड़ित परिवारों को न्याय, सुरक्षा और मुआवज़ा दिया जाए.
4. सबसे पहले उन पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए, जिन्होंने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर पीड़ित परिवारों को निराश किया.

इस मामले पर क्या बोली पुलिस

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह अपराध नहीं, बल्कि बेटियों की अस्मिता पर सीधा हमला है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं इस मामले पर अंबेडकर नगर के एसपी केशव कुमार ने कहा कि जो मुकदमे पंजीकृत हुए हैं उनमें से एक माह के अंदर में 49 लड़कियों की सकुशल बरामदगी कर ली गई है. इनमें से अधिकतम जो प्रकरण हैं वह प्रेम प्रसंग के प्रकरण हैं. जिनमें से 49 लड़कियों की बरामदगी कर ली गई है. पांच प्रकरण ऐसे हैं जो दो अलग-अलग धर्मों से संबंधित हैं, जो अभियुक्त हैं उनके विरुद्ध नियमानुसार सबूतों के आधार पर विधिक कार्रवाई कर ली गई है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.