नेपाल में भारी बवाल के बीच एयरपोर्ट बंद, मची अफरा-तफरी
नेपाल में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के कारण त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा समेत सभी हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं. सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं. भारत सरकार ने नेपाल यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की है. नेपाली सेना ने सुरक्षा संभाली है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है. हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. नेपाल के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है.
नेपाल में जारी भारी विरोध प्रदर्शन के चलते देश के सभी हवाई अड्डों जिनमें काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट भी शामिल है, इन सभी को बुधवार दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है. मंगलवार दोपहर 2 बजे से बढ़ती अशांति के चलते सभी उड़ानें रोक दी गईं. इस फैसले के बाद सैकड़ों यात्री नेपाल में ही फंसे हुए हैं क्योंकि मंगलवार दोपहर के बाद से कोई विमान न तो उड़ान भर सका और न ही उतर सका.

हेल्पलाइन नंबर भी जारी
नेपाल में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं और लोगों से अपील की गई है कि अगर आपके घर के आसपास कोई असामाजिक गतिविधि हो रही हो या आपको सहायता की आवश्यकता हो तो कृपया इमरजेंसी हेल्पलाइन पर जानकारी दें. नेपाल आर्मी: 01-5979223 और 01-5979224, एपीएफ नेपाल: 1114, नेपाल पुलिस: 100, नेपाल आर्मी मुख्यालय: सुरक्षा / चिकित्सकीय सहायता / फायरफाइटर्स के लिए कृपया 015979223 या 015979224 पर कॉल करें
भारत सरकार की नेपाल को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी
इस राजनीतिक उथल-पुथल को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. भारतीय नागरिकों को नेपाल की यात्रा फिलहाल टालने की सलाह दी गई है. एअर इंडिया ने काठमांडू के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी है.
नेपाल में तेजी से बिगड़ते हालात
नेपाल में मौजूदा हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. राजधानी काठमांडू समेत कई प्रमुख शहरों में भारी विरोध-प्रदर्शन जारी हैं. इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में युवा और आम नागरिक शामिल हो रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर हिंसा की भी खबरें सामने आई हैं. तेजी से बिगड़ती स्थिति के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
Comments are closed.