नेपाल हिंसा के बाद म्यांमार बॉर्डर पर हालात कैसे हैं?
भारत के पड़ोसी देशों में लगातार बिगड़ रहे हालातों को लेकर मिजोरम के गवर्नर जनरल वीके सिंह ने बताया कि मिजोरम के हालात सामान्य हैं. गवर्नर ने कहा कि जहां तक म्यांमार के बॉर्डर की बात है, तो म्यांमार के अंदर कोई समस्या नहीं है. उन्होंने आइजोल तक रेल कनेक्टिविटी पर भी चर्चा की.![नेपाल हिंसा के बाद म्यांमार बॉर्डर पर हालात कैसे हैं? मिजोरम के गवर्नर जनरल वीके सिंह ने बताया नेपाल हिंसा के बाद म्यांमार बॉर्डर पर हालात कैसे हैं? मिजोरम के गवर्नर जनरल वीके सिंह ने बताया]()
पड़ोसी देशों में बिगड़ते हालात के बीच मिजोरम के गवर्नर जनरल वीके सिंह ने दावा किया है कि म्यांमार बॉर्डर पर हालात बहुत सामान्य है. साथ ही उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में रेल कनेक्टिविटी पर भी बात की. जनरल ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी बढ़ने से कई तरह की समस्याओं का समाधान होगा.
जनरल वीके सिंह ने कहा कि आइजोल तक रेल की कनेक्टिविटी बहुत बड़ी बात है और यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि अगर आप इसकी तुलना करें तो आप जानेंगे कि यहां अब तक रेल कनेक्टिविटी क्यों नहीं आई थी. उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल के अंदर ऐसा क्या हुआ कि अब यहां तक ट्रेन पहुंच गई है.

Comments are closed.