दिशा बैठक में राहुल गांधी के साथ किस मुद्दे पर लड़ पड़े दिनेश प्रताप सिंह?
यूपी में रायबरेली स्थित दिशा बैठक में राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच झगड़ा हो गया. ![Rahul gandhi- India TV Hindi]()
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और विधान परिषद् के सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में दिशा बैठक के दौरान सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच हुए वाद विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी. दिनेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी दिशा बैठक के मुद्दे से इधर उधर अलग-अलग मुद्दों पर बात करना चाहते थे. इसी बात पर हमने उनसे कहा कि आप दिशा के जो नियम है उसके अंतर्गत सिर्फ बैठक कर सकते हैं. राहुल दिशा के सुपरवाइजर हैं, अगर कोई उसका मालिक बने तो वो ठीक नहीं है.
दिनेश के अनुसार राहुल कह रहे थे वो उसके अध्यक्ष हैं, मैंने कहा अगर परिधि में रहेंगे तब आप उसके अध्यक्ष हैं परिधि के बाहर नहीं. मैंने कहा यह मंच राजनीति के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे. जो दिशा के 43 कार्यक्रम हैं, उसके बाहर बैठक नहीं होने दूंगा.
राहुल गांधी उसके पिता की उम्र…
अपने बेटे के हाथ मिलाने पर दिनेश सिंह ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक के अनुसार उन्हें राहुल गांधी के पैर छूने चाहिए थे राहुल गांधी उसके पिता की उम्र के हैं.
इसके अलावा पहले दिन प्रदर्शन के दौरान पुलिस के बर्ताव पर उन्होंने कहा कि पहली बार राहुल गांधी के लिए रेहड़ी पटरी वालों को सड़क से हटाया गया , ऐसा प्रोटोकॉल दिया गया जिसमें 70 किलोमीटर का डायवर्सन था मैंने इसकी विरोध दर्ज कराया है और अगली बार राहुल गांधी आएंगे तो ऐसा किसी भी रेहड़ी पटरी वाले के साथ नहीं होगा.
बता दें राहुल गांधी, बुधवार, 10 सितंबर को रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे और सांगठनिक बैठकें भी कीं. दौरे के दूसरे दिन दिशा की बैठक हुई जिसमें काफी हंगामा हुआ. इस बैठक में दिनेश प्रताप सिंह और राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई थी.

Comments are closed.