3 दिन में 5 राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे. यह दौरा 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से जुड़ा है. मोदी विभिन्न जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे, असम में भूपेन हजारिका की जयंती समारोह में शामिल होंगे और बिहार में मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे.![3 दिन में 5 राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात 3 दिन में 5 राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे. वह सबसे पहले कल मिजोरम का दौरा करेंगे और सुबह लगभग 10 बजे आइजोल में 9000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस बीच पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मणिपुर का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 12:30 बजे चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. वे यहां भी उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे.
पीएम दोपहर बाद लगभग 2:30 बजे इम्फाल में 1,200 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री असम का दौरा करेंगे और शाम लगभग 5 बजे गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के समारोह में भाग लेंगे. 14 सितंबर को पीएम असम में 18,530 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वे सुबह लगभग 11 बजे दरांग में तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

Comments are closed.