India's No.#1 Hindi News Channel

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी यशोभूमि में 9वीं भारत मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन किया। यह एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी आयोजनों में से एक है।

इस अवसर पर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत अब दुनिया का डिजिटल ध्वजवाहक बन गया है। उन्होंने कहा कि देश की दूरसंचार क्रांति फोर-डी-डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल फर्स्ट और डिलीवरी पर आधारित है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश ने वर्ष 2014 में 60 मिलियन इंटरनेट ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं से बढ़कर 944 मिलियन ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक महत्‍वपूर्ण वृद्धि देखी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश के 99 दशमलव 9 प्रतिशत जिले अब 5-जी नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि विश्‍व के 20 देश, भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल को अपनाने के लिए सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अब दुनिया के 20 प्रतिशत मोबाइल उपयोगकर्ता हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 9वीं भारत मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया

इस चार दिवसीय कार्यक्रम में दूरसंचार और उभरती प्रौद्योगिकियों में नवीनतम प्रगति को रेखांकित किया जाएगा। इसमें वैश्विक नेता, नीति निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे। 150 से अधिक देशों और 400 से अधिक कंपनियों के 1 लाख 50 हज़ार से अधिक लोग कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.