India's No.#1 Hindi News Channel

जयपुर में सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने 50 लोगों को कुचला, 14 की मौत

राजस्थान के जयपुर में भीषण सड़क हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। डंपर ने 50 लोगों को कुचला है। ऐसे में मौत की आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।road accident- India TV Hindi

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, कार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित डंपर पलट गया। इस दौरान कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है। घटना हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड की है। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और मुख्य मार्ग का यातायात भी डायवर्ट किया गया है।

दरअसल बेकाबू डंपर ने 10 वाहनों को टक्कर मारी। इन 10 वाहनों में कार और बाइक दोनों शामिल हैं। गंभीर रूप से घायलों को एसएमएस अस्पताल लाया गया है। घायलों में कई की हालत नाजुक है।

जोधपुर में कल ही हुए एक्सीडेंट में हुई थी 15 लोगों की मौत

राजस्थान के जोधपुर में 2 नवंबर को ही एक बड़ा हादसा हुआ था। फलोदी जिले के मतोड़ा में सड़क किनारे खड़े ट्रक ट्रेलर में टेंपो ट्रैवलर गाड़ी जा घुसी थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2 लोग घायल हो गए थे। बताया जाता है कि श्रद्धालु कोलायत से दर्शन करके जोधपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी टैंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख जताया था और फोन पर कलेक्टर और एसपी समेत आला अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया था कि हादसा भारत माला हाईवे पर हुआ। सभी शवों को ओसियां ​​के सरकारी अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है। जबकि घायलों को भी इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

राजस्थान की सड़कों पर घट रहीं इस तरह की घटनाएं लोगों को डरा रही हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.