India's No.#1 Hindi News Channel

जापान के तट पर आया बहुत शक्तिशाली भूकंप, जारी हुआ सुनामी का अलर्ट

उत्तरी जापान के तट पर रविवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप ने दस्तक दी है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।जापान में आए भूकंप की तस्वीर (फाइल फोटो)- India TV Hindi

उत्तरी जापान के तट पर रविवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप ने दस्तक दी है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी। जेएमए ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

सुनामी का अलर्ट जारी

इतने तेज भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की की आशंका व्यक्त की गई है। (एपी)

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.