India's No.#1 Hindi News Channel

राघोपुर में RJD की बढ़ी धड़कन, 8वें राउंड में महज 286 वोटों से आगे चल रहे तेजस्वी यादव

राघोपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आरजेडी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव और बीजेपी के सतीश कुमार के बीच इस सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है।Tejashwi Yadav- India TV Hindi

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बीच राघोपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राघोपुर से तेजस्वी यादव और बीजेपी के सतीश कुमार के बीच घनघोर मुकाबला हो रहा है। दरअसल इस सीट पर 8वें राउंड में तेजस्वी यादव महज 286 वोटों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में आरजेडी की धड़कन बढ़ रही है क्योंकि सतीश कुमार वही नेता हैं, जिन्होंने एक बार चुनाव में तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी को भी हराया था।

दरअसल राघोपुर सीट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस सीट पर साल 2010 में सतीश कुमार जेडीयू के उम्मीदवार थे। इस दौरान उन्होंने राबड़ी देवी को इसी सीट से चुनाव हराया था। इससे पहले साल 2015 और 2020 में तेजस्वी यादव ने सतीश कुमार को हराया था। इस बार सतीश कुमार बीजेपी से चुनाव लड़े हैं।

तेजस्वी यादव के बारे में जानिए

तेजस्वी यादव आरजेडी के नेता हैं और महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। वह बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी के छोटे बेटे हैं। वह 36 साल के हैं और उन्होंने 8वीं तक पढ़ाई की है। उनके खिलाफ 22 आपराधिक मामले हैं। उनकी कुल संपत्ति 9 करोड़ रुपए है, जिसमें 7.1 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है और 1.9 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर 1.9 करोड़ रुपए की देनदानी भी है।

तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव के लिए बहुत मेहनत की थी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर तूफानी प्रचार अभियान चलाया था। वह आज सुबह भी महागठबंधन की जीत के प्रति आश्वस्त थे लेकिन जब नतीजे सामने आने शुरू हुए तो एनडीए ने भारी बढ़त बना ली और महागठबंधन काफी पीछे छूट गया। खबर लिखे जाने तक एनडीए 180 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं महागठबंधन केवल 50 सीटों पर आगे है।

चुनाव के जो रुझान अब तक सामने आए हैं, वह तेजस्वी यादव के लिए बेहद निराश करने वाले हैं। हैरानी की बात ये भी है कि काउंटिंग के दौरान तेजस्वी यादव खुद अपनी सीट राघोपुर से भी एक बार पीछे हो चुके हैं। अगर तेजस्वी के हाथ से ये सीट निकली तो निजी तौर पर उनके लिए ये बड़ा झटका होगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.