India's No.#1 Hindi News Channel

बिहार चुनाव के रिजल्ट पर आया अखिलेश यादव का पहला बयान, बोले- ‘अब आगे हम ये खेल, इनको..

बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट शुक्रवार को सामने आ रहा है। सामने आ रहे परिणाम में NDA को जीत मिलती दिख रही है। इस रिजल्ट पर अखिलेश यादव का पहला बयान सामने आ गया है।akhilesh bihar assembly election result- India TV Hindi

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना में एनडीए गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। वहीं, महागठबंधन की हालत खस्ता है। बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरण में वोटिंग हुई थी। आज 14 नवंबर को चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। चुनाव परिणाम के रुझानों में जदयू, भाजपा और अन्य दलों का गठबंधन की जीत और राजद, कांग्रेस आदि के महागठबंधन की हार पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने SIR पर महागठबंधन की हार की ठीकरा फोड़ दिया है।

क्या बोले अखिलाश यादव?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- “बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।”

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.