बिहार में NDA की बहार, रुझानों में बंपर बहुमत, महागठबंधन की निकली हवा
बिहार में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब मतगणना जारी है। रुझानों में NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। रुझानों को देखकर लग रहा है कि अब बिहार में एक बार फिर NDA की ही सरकार बनने जा रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है। राज्य में हुए चुनाव के बाद मतों की गिनती जारी है और रुझानों में NDA को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया था, और नतीजे भी उसी तरफ जाते नजर आ रहे हैं। नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया था, हालांकि उनकी पार्टी की हालत खराब ही नजर आ रही है। बिहार चुनाव को लेकर रुझानों और सबसे तेज नतीजे जानने के लिए इंडिया टीवी डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें। यहां आपको पल-पल के अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगे।
हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है: मनोज झा
बिहार चुनाव में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद, RJD सांसद मनोज झा ने कहा, ‘वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है। वोटों की गिनती बेहद धीमी है, यह सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है।’ बता दें कि अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 198 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 39 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है: मनोज झा
बिहार चुनाव में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद, RJD सांसद मनोज झा ने कहा, ‘वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है। वोटों की गिनती बेहद धीमी है, यह सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है।’ बता दें कि अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 198 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 39 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं तो वो वोट चोरी है: अशोक गहलोत
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘लोकतंत्र खतरे में है। जो हालात हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में बने हैं वही हालात यहां बने हैं। जिस प्रकार से ये धन बल का प्रयोग करते हैं लोग कल्पना नहीं कर सकते हैं… चुनाव आयोग इनका साथ दे रहा है। अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं तो वो वोट चोरी है। चुनाव चलते हुए 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार गए। चुनाव आयोग को क्या हो गया है? राजस्थान में चुनाव की घोषणा के बाद पेंशन मिलना बंद हो गई थी। वहां सब जारी रहा।’
जनता ने जंगलराज को नकारा है: सतीश पूनिया
बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने कहा, ‘बिहार में जो मतगणना के रूझान बता रहे हैं, उसमें NDA की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की गठबंधन की सरकार ने बिहार में विकास को एक नई रफ्तार दी थी। यह जनादेश बिहार में कानून-व्यवस्था की दुरुस्ती के लिए, बुनियादी विकास के लिए है। जनता ने जंगलराज को नकारा और जनता ने प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार को भरोसा दिया है।’
महागठबंधन का कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस की बुरी हार
बिहार चुनावों में आरजेडी 31 सीटों पर आगे जरूर है, लेकिन यह उसकी उम्मीदों से काफी कम है। तेजस्वी यादव की पार्टी को युवा वोटरों का समर्थन मिला, पर जातीय समीकरण और संगठन की कमी से नुकसान हुआ। कांग्रेस महज 4 सीटों पर ही आगे चल रही है, जो उसके लिए बड़ा झटका है। पार्टी को इतनी बड़ी हार का सामना इसलिए करना पड़ा क्योंकि उसके पास मजबूत स्थानीय नेतृत्व की कमी रही और राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ का मुद्दा भी बेदम साबित हुआ। महागठबंधन के बाकी सहयोगियों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा।
बिहार चुनावों में NDA का जोरदार प्रदर्शन
बिहार विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने जोरदार प्रदर्शन किया है। अभी तक के आंकड़ों में बीजेपी और जदयू मिलकर 167 सीटों पर आगे चल रही हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को महज 31 सीटों पर ही संतोष करना पड़ रहा है। छोटे सहयोगी जैसे लोजपा (रामविलास) 21 सीटों पर आगे है, जो गठबंधन की ताकत बढ़ा रहा है। NDA में शामिल HAM और राष्ट्रीय लोक मोर्चा जैसी पार्टियां भी 4-4 सीटों पर मजबूत दिख रही हैं। कुल 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए की यह बढ़त बहुमत से काफी ऊपर है। ये सिर्फ रुझान हैं और अंतिम नतीजे आने पर तस्वीर थोड़ी-बहुत बदल सकती है।
बिहार की तेघरा विधानसभा सीट पर रजनीश कुमार आगे
बिहार की तेघरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के रजनीश कुमार दसवें राउंड में 46,922 वोट हासिल कर 19,073 वोटों की भारी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि CPI के राम रतन सिंह को 27,849 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 193 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 43 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Comments are closed.