India's No.#1 Hindi News Channel

”बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है”, सुवेंदु अधिकारी की इस बात में कितना दम?

सुवेंदु अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि बिहार में BJP ने जैसे बड़ी जीत दर्ज की है वैसे ही अगले साल पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी। पढ़ें किस आधार पर सुवेंदु ऐसा कह रहे हैं।Suvendu Adhikari Statement- India TV Hindi

स्पेशल इंटेसिव रिवीजन यानी SIR के बाद बिहार में हुए चुनाव में NDA, बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है लेकिन NDA इसके काफी आगे पहुंच गया है। रुझानों में NDA, 200 सीटों के करीब दिख रहा है। इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के लीडर और BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने बिहार में BJP की जीत पर बड़ा बयान दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा दिया कि “एक ही नारा है- बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है।” उनके इस बयान से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को मिर्ची लग सकती है। इस खबर में समझिए कि बिहार में BJP के बेहतरीन प्रदर्शन और पश्चिम बंगाल में SIR के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में क्या BJP और TMC के लिए पिक्चर बदल सकती है।

क्या बंगाल के चुनाव में भी BJP लहराएगी परचम?

जान लें कि बिहार में चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेसिव रिवीजन करवाया था। इसके तहत ऐसे वोटर्स को वोटर लिस्ट से हटाया गया था जो फर्जी मतदाता हैं या मृतक हैं या बिहार छोड़कर किसी और राज्य के वोटर बन गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत के बिहार के इलेक्टोरल रोल से 47 लाख वोटर हटाए गए थे। अब जब नई वोटर लिस्ट के साथ चुनाव हुआ तो NDA की भारी जीत हुई। शायद इसीलिए BJP नेताओं को उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल में भी SIR के बाद अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में BJP अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

ममता बनर्जी कर रही हैं ”SIR” का विरोध

ममता बनर्जी कर रही हैं ”SIR” का विरोध आप ये भी समझ लीजिए कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शुरुआत से ही स्पेशल इंटेसिव रिवीजन का विरोध कर रही हैं। ममता बनर्जी कह चुकी हैं कि SIR के बहाने पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है। SIR के जरिए वोटिंग का अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.