दिल्ली में ब्लास्ट करने वाले उमर का नया CCTV आया सामने, जिस दुकान में फोन चार्ज किया उसके दुकानदार ने दी ये जानकारी
दिल्ली में बम ब्लास्ट करने वाले डॉ. उमर मोहम्मद का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में उमर एक दुकान पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है और अपने दो मोबाइल फोन में से एक को दुकानदार को चार्ज करने के लिए दे रहा है।
दिल्ली में बम ब्लास्ट करने वाले उमर का नया सीसीटीवी सामने आया है। इस सीसीटीवी में खूंखार आतंकवादी का साफ चेहरा नजर आ रहा है। जोकि सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम कड़ी साबित हो सकता है। नए सीसीटीवी में उमर फरीदाबाद के एक दुकान में फोन चार्ज करते हुए नजर आ रहा है। फरीदाबाद में 30 अक्टूबर को एक शख्स के साथ एक दुकान में उमर गया था और दुकानदार से अपना फोन चार्ज करने को कहा था।
दुकानदार ने दी अहम जानकारी
जिस दुकान में उमर ने अपना फोन चार्ज किया था। उस दुकानदार ने इंडिया टीवी से बात की है। दुकानकार ने बताया कि 30 अक्टूबर को उमर एक अन्य शख्स के साथ मेरी शॉप पर करीब 4 बजे आता है और फोन चार्ज करने को कहता है। मैंने उसका फोन चार्ज करने लगा दिया था। उसके पास दो फोन थे एक ऐंड्रॉयड और एक आई (I) फोन..। आई फोन से वो किसी से बात कर रहा था।
फरीदाबाद की दुकान में 15 मिनट तक फोन चार्ज किया
उमर ने करीब 15 मिनट तक मेरी दुकान पर बैठकर किसी से बात की। पुलिस को मैने सब कुछ बताया जो उन्होंने पूछा। उसके साथ जो शख्स था.. उससे पुलिस ने पूछताछ की। वो यही आसपास का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, उमर ने 10 नवंबर को दिल्ली में प्रवेश करने से पहले इन फोनों को या तो कहीं छिपा दिया था, या फिर तोड़ डाला होगा क्योंकि कार विस्फोट के समय उसके पास कोई मोबाइल नहीं था।
डरा हुआ नजर आ रहा था उमर
दुकानकार ने बताया कि हाव भाव से उमर डरा हुआ सा लग रहा था। फोन चार्जिंग के लिए कहा उसने मैंने उसका फोन चार्जिंग में लगाया था। मुझे लग रहा था कि था वो डॉक्टर है, जो उसके साथ शख्स आए थे गांव के थे। वो उमर से दवाई लेते थे। उसे भी पुलिस ने पूछताछ करके छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस पूछताछ में दुकानदार का दिल्ली ब्लास्ट केस में कोई रोल सामने नहीं है। फिलहाल पुलिस ने उसे क्लीन चिट दिया है। बता दें कि दिल्ली बम ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 27 लोग घायल हुए थे।
Comments are closed.