तुर्कमान गेट बवाल: रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक, कितने बजे क्या हुआ, टाइमलाइन के जरिए समझिए पूरा माजरा
दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हिंसा भड़क गई, इसकी पूरी टाइमलाइन सामने आ गई है। यहां पुलिस टीम पर पत्थरबाजी हुई थी।
देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी मामले की पूरी टाइमलाइन सामने आ गई है। यहां लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की। अब पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और अबतक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लगातार सोशल मीडिया खंगाल रही है और वायरल वीडियो के माध्यम से उन्मादियों की पहचान कर रही है। सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का भी इस मामले में नाम आया है। जानें तुर्कमान गेट इलाके में बवाल कैसे हो गया।
फैज-ए-इलाही मस्जिद बवाल की पूरी टाइमलाइन
– मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे के करीब पुलिस को तुर्कमान गेट के पास डिप्लॉय किया गया।
– करीब साढ़े 12 बजे 32 बुलडोजर, 50 डंपर और 200 से ज्यादा मजदूर मौके पर पहुंचे।
– रात में 1 बजे बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होनी थी लेकिन वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई।
– जिसके बाद करीब सवा 1 बजे पुलिस ने लोगों को वापस भेजना शुरू कर दिया।
– रात करीब 1 बजकर 23 मिनट पर पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू हुई।
– 10 मिनट तक मौके पर बवाल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ और उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया।
– इस बीच आंसू गैस के गोले भी पुलिस की तरफ से छोड़े गए।
– इस बीच 1 बजकर 30 मिनट पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई थी जोकि करीब साढ़े 5 घंटे चली। ये कार्रवाई सुबह 7 बजे तक जारी रही, इसके बाद से मलबा हटाने का काम फिलहाल जारी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मैसेज सर्कुलेट करके लोगों को इलाके में जमा किया गया था। लोगों से कहा गया था कि मस्जिद तोड़ी जा रही है, हालांकि MCD की टीम सिर्फ अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसका आदेश हाईकोर्ट की तरफ से दिया गया था।
Comments are closed.