India's No.#1 Hindi News Channel

अमर्त्य सेन को SIR का नोटिस… क्या है वो ‘सिस्टम एरर’ जिस पर मचा बवाल? चुनाव आयोग को देनी पड़ी सफाई

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को चुनाव आयोग से एसआईआर का नोट‍िस मिला तो बवाल मच गया. अब चुनाव आयोग ने सफाई दी क‍ि चूंक‍ि उनकी मां और उनकी उम्र में बडा अंतर कंप्‍यूटर ने पकड़ा, इसल‍ि एरर दिखाकर नोट‍िस जेनरेट कर द‍िया. आख‍िर ये एरर है क्‍या, और नोट‍िस जेनरेट कैसे हुआ, पूरी वजह समझते हैंअमर्त्य सेन को SIR का नोटिस... क्या है वो 'सिस्टम एरर' जिस पर मचा बवाल?

नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को एसआईआर का नोट‍िस मिला तो पश्च‍िम बंगाल की राजनीत‍ि में भूचाल आ गया. तृणमूल कांग्रेस ने इसे बंगाल के गौरव का अपमान बताया और पूछा- क्‍या भारत रत्‍न से भी यह सवाल होना चाह‍िए. मामला इतना बढ़ा क‍ि चुनाव आयोग को सफाई देनी पड़ी. बताना पड़ा क‍ि नोट‍िस जानबूझकर नहीं भेजा गया, बल्कि एक सिस्टम जेनरेटेड प्रॉसेस है. एक एरर की वजह से ऐसा हुआ. तो पूरा मामला है क्‍या, अमर्त्य सेन की मां की उम्र को लेकर क्या कन्फ्यूजन हुआ?
दरअसल, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने एक द‍िन पहले रामपुरहाट की जनसभा में दावा किया कि चुनाव आयोग ने अमर्त्य सेन जैसे विश्वविख्यात विद्वान को एसआईआर का नोट‍िस भेजा है और सुनवाई के ल‍िए बुलाया है. इसके बाद सियासी गलियारों में शोर मच गया. मामला बढ़ने पर चुनाव आयोग ने भी जांच शुरू की. पता चला कि अमर्त्य सेन के वोटर डेटा में एक तकनीकी खामी थी, जिसकी वजह से एक ऑटोमैटिक नोटिस जेनरेट हो गया.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.