India's No.#1 Hindi News Channel

नोएडा में बीच सड़क पर युवक की जमकर पिटाई, लिथाड़कर लात-घूंसे से पीटा

नोएडा में एक लड़के को भीड़ ने गिरा-गिराकर पीटा है। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नोएडा में बीच सड़क पर युवक को लात, घूसों और डंडों से पीटा, वीडियो देख कांप  जाएंगे | Noida man beaten with kicks punches and sticks on the road video  viral onयूपी में नोएडा के सेक्टर-122 में बीच सड़क पर एक युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने एक युवक को सड़क पर गिराने के बाद जमकर लात-घूंसे और डंडों से बेरहमी से पीटा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला थाना सेक्टर 113 इलाके का है। जानें पूरा मामला क्या है?

हिंसक झड़प में बदला पुराना विवाद

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट में सिक्योरिटी गार्ड लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। इसी पुराने विवाद के चलते बीती रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के एक शख्स के साथ बीच सड़क पर गिराकर जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सड़क पर गिराकर युवक को पीटा

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक को सड़क पर गिराकर कई लोग उसे चारों ओर से घेरकर लात-घूंसे और डंडों से पीट रहे हैं। हमलावर बेखौफ होकर युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बीच सड़क पर क्यों हुआ झगड़ा?

नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता फ्लैट, सेक्टर-122 में सिक्योरिटी गार्ड लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी मतभेद के चलते रात में झगड़ा हुआ है। थाना सेक्टर-113 पुलिस को प्रार्थना पत्र मिला है। मामले में जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी चाहे जो भी हों उनको सजा दिलाई जाएगी।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.