थोड़ी देर में NCP विधायकों की बैठक, विधानभवन में इकट्ठा होंगे पार्टी के नेता
अजित पवार के दुनिया से विदा होने के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने जा रही हैं। मुंबई में उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।
अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज (शनिवार को) मुंबई में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। सुनेत्रा पवार बारामती से मुंबई आ चुकी हैं। आज शाम को 5 बजे वह पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। शनिवार दोपहर को पहले NCP की विधायक दल की बैठक होगी, उसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत, सुनेत्रा पवार को शपथ दिलाएंगे। उनके पति अजित पवार, जो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे, उनका निधन बारामती में हुए प्लेन क्रैश में बीते 28 जनवरी को हो गया था। जानें सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से जुड़ा एक-एक अपडेट।
सूबे की हर तहसील में जाएगा अजित पवार का अस्थिकलश’
NCP नेता सुनील तटकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिवंगत नेता अजित पवार के अस्थिकलश को सूबे की हर तहसील में ले जाया जाएगा। तटकरे ने कहा कि जनभावना को ध्यान में रखकर सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया गया है।
विधानभवन में होगी NCP विधायकों की बैठक
NCP के विधायक सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुनेंगे। इसके लिए विधानभवन में NCP के सारे विधायक थोड़ी देर में पहुंचेंगे और मीटिंग में इस निर्णय पर मुहर लगाएंगे। सुनेत्रा पवार अभी महाराष्ट्र के दोनों सदनों यानी विधानसभा और विधान परिषद की सदस्य नहीं हैं।
आज शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार लेंगी शपथ
सुनेत्रा पवार की मुंबई के देवगिरि बंगले की बैठक खत्म हो गई है। इसमें प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे और नरेश अरोड़ा भी मौजूद रहे। आज शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार शपथ लेंगी और महाराष्ट्र की डिप्टी CM बनेंगी। इस बैठक में पार्टी प्रेसिडेंट के नाम पर भी चर्चा हुई है।
‘सूबे की हर तहसील में जाएगा अजित पवार का अस्थिकलश’
NCP नेता सुनील तटकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिवंगत नेता अजित पवार के अस्थिकलश को सूबे की हर तहसील में ले जाया जाएगा। तटकरे ने कहा कि जनभावना को ध्यान में रखकर सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया गया है।
विधानभवन में होगी NCP विधायकों की बैठक
NCP के विधायक सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुनेंगे। इसके लिए विधानभवन में NCP के सारे विधायक थोड़ी देर में पहुंचेंगे और मीटिंग में इस निर्णय पर मुहर लगाएंगे। सुनेत्रा पवार अभी महाराष्ट्र के दोनों सदनों यानी विधानसभा और विधान परिषद की सदस्य नहीं हैं।
आज शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार लेंगी शपथ
सुनेत्रा पवार की मुंबई के देवगिरि बंगले की बैठक खत्म हो गई है। इसमें प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे और नरेश अरोड़ा भी मौजूद रहे। आज शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार शपथ लेंगी और महाराष्ट्र की डिप्टी CM बनेंगी। इस बैठक में पार्टी प्रेसिडेंट के नाम पर भी चर्चा हुई है।
शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे पार्थ
शरद पवार के बयान के बाद, अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार, शरद पवार से मिलने उनके बारामती के घर गोविंद बाग में मिलने पहुंचे। शरद पवार ने बयान दिया था कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की कोई जानकारी नहीं। अजित पवार की इच्छा थी कि दोनों एनसीपी का विलय हो जाए। वहीं, सुनेत्रा पवार मुंबई के सरकारी आवास देवगिरी बंगले पर हैं। सुनेत्रा से मिलने प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे पहुंचे हैं।
सुनेत्रा पवार का मायका भी है राजनीतिक
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के पिता भी राजनेता थे। सुनेत्रा पवार का मायका भी पॉलिटिक्स में सक्रिय रहा है। 1985 में अजित पवार से शादी करने से पहले तक वह सुनेत्रा पाटिल थीं, उसके बाद 1985 में उन्होंने अजित पवार से शादी की थी। उनके पिता बाजीराव पाटिल एक प्रभावशाली स्थानीय नेता थे और उनके भाई भी कई राजनीतिक पदों पर रहे। इसके बावजूद शादी के बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बनाए रखी और परिवार को संभाला। उनके दो बेटे हैं, पार्थ पवार और जय पवार। कार्यकर्ता मानते हैं कि सुनेत्रा पर्दे के पीछे अजित पवार के अहम सलाहकारों में शामिल रहीं। 2023 में जब अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से अलग होकर नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी को हासिल किया, तब पवार फैमिली में हालात बदल गए।
शरद पवार के बयान पर कुछ नहीं बोले NCP स्टेट चीफ
NCP-SCP प्रमुख शरद पवार के स्टेटमेंट पर NCP के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि इस मुद्दे पर मुझे कुछ नहीं कहना है। हमारी मीटिंग है और उसके बाद हम सभी मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। आज दोपहर में हमारी मीटिंग है, जिसके बाद हम सीएम से मिलेंगे और उन्हें अपनी बात रखेंगे। सीएम इस पर निर्णय लेंगे। हम उसके बाद सभी मुद्दों पर बात करेंगे।
दोपहर 2 बजे होगी NCP विधायक दल की बैठक
महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद में NCP के सदस्य आज दोपहर 2 बजे विधानसभा भवन में बैठक के लिए इकट्ठा होंगे। इसमें अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को नेता चुना जाएगा। वह बीती रात अपने मुंबई स्थित आवास पर पहुंच चुकी हैं।
शपथ के बारे में कोई जानकारी नहीं- शरद पवार
सुनेत्रा पवार के आज महाराष्ट्र के डिप्टी CM के तौर पर शपथ लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनकी पार्टी ने ही यह तय किया होगा। दोनों एनसीपी के विलय को लेकर जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच पिछले 4 महीने से चर्चा हो रही थी। चर्चा सकारात्मक दिशा में चल रही थी। 12 तारीख को सार्वजनिक घोषणा भी होने वाली थी।
सुनेत्रा को पॉलिटिक्स का व्यापक ज्ञान- सना मलिक
NCP विधायक सना मलिक ने कहा कि आज सभी विधायकों को विधानभवन में बुलाया गया है। हमें वजह नहीं बताई गई है, लेकिन जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक बैठक का मकसद विधानसभा दल के नेता पद के लिए सुनेत्रा पवार का नाम आगे बढ़ाना है। पिछले 2 दिनों से पार्टी वर्कर्स यह मांग कर रहे थे कि उन्हें दादा की जगह लाया जाए और डिप्टी सीएम बनाया जाए। सुनेत्रा पवार को पॉलिटिक्स का व्यापक ज्ञान है। उन्होंने बारामती में सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
पवार परिवार में शपथ ग्रहण को लेकर नाराजगी
पवार परिवार में एक धड़े की ये सोच है कि अजित पवार के 13 दिन के शोक के बाद ये फैसला लेना चाहिए था। सुनेत्रा पवार और उनके बेटे, पवार फैमिली के अन्य सदस्यों के संपर्क में शुक्रवार दोपहर अस्थि विसर्जन तक थे लेकिन शरद पवार को बिना बताए ही बीती रात वे बारामती से मुंबई निकल गए। अजित पवार के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद इस कदम से नाराजगी है। कुछ दिन कि इंतजार करने के पक्ष में पवार परिवार था। शरद पवार के बारामती के घर गोविंद बाग में उनके पार्टी नेताओं के साथ बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में शरद पवार, सुप्रिया सुले,रोहित पवार, राजेंद्र पवार, युगेंद्र पवार और रणजीत पवार शामिल है।
अस्थि विसर्जन तक सुनेत्रा हमारे साथ में थीं- शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि अस्थि विसर्जन तक सुनेत्रा हमारे साथ में थीं, लेकिन उपमुख्यमंत्री पद को लेकर कुछ बात नहीं कही। अजित पवार एक सक्षम और प्रतिबद्ध नेता थे, जिन्होंने वास्तव में जनता के लिए काम किया। वे जनसमस्याओं को गहराई से समझते थे और हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते थे कि लोगों को न्याय मिले।
Comments are closed.