India's No.#1 Hindi News Channel

पूर्वी कांगो में बहुत बड़ा हादसा, कोल्टन खदान ढहने से कम से कम 200 लोगों की मौत

पूर्वी कांगो के उत्तरी किवू प्रांत में बहुत बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां रुबाया कोल्टन (कोलंबाइट-टैंटलाइट) खनन क्षेत्र में भूस्खलन से कई खदानें ढह गईं, जिसमें कम से कम 200 लोग मारे गए।

10,900+ Breaking News Stock Videos and Royalty-Free Footage - iStock | News,  Newspaper, Newsroomपूर्वी कांगो के उत्तरी किवू प्रांत में बहुत बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां रुबाया कोल्टन (कोलंबाइट-टैंटलाइट) खनन क्षेत्र में भूस्खलन से कई खदानें ढह गईं, जिसमें कम से कम 200 लोग मारे गए। मरने वालों की संख्या अभी और अधिक बढ़ने की आशंका है।
एम23 विद्रोही समूह द्वारा नियुक्त गवर्नर के प्रवक्ता लुमुम्बा कंबेरे मुयिसा ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि घटना बुधवार (28 जनवरी) को भारी बारिश के कारण हुई। मुयिसा ने कहा, “फिलहाल 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कुछ अभी भी कीचड़ में फंसे हैं और निकाले नहीं जा सके।” पीड़ितों में खनन मजदूर, बच्चे और बाजार में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। कुछ लोगों को समय पर बचाया गया, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.