India's No.#1 Hindi News Channel

किस तारीख तक जारी होगी जेईई मेन 2026 सेशन 1 की आंसर-की? ऐसे कर सकेंगे चेक

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आंसर-की का इंतजार है। NTA की तरफ से जल्द ही आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

How Many Mock Tests Are Enough For JEE Mains?जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपनी आंसर-की का इंतजार है। उम्मीदवारों का यह इंतजार NTA की ओर से बहुत जल्द खत्म कर दिया जाएगा। नेशनल टेसटिंग एजेंसी यानी NTA की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर-की को 4 फरवरी तक जारी किया जा सकता है। हाल में ही इस संबंध में नेशनल टेसटिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर जानकारी दी थी। प्रोविजनल आंसर-की के एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in  पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे।आंसर-की  को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी उम्मीदवार आंसर-की को चेक कर सकेंगे।

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने आंसर-की खुल जाएगी।
  • आंसर-की के खुलने के बाद उम्मीदवार उसे चेक करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

एक्स पर की गई पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, आंसर-की जारी होने के साथ ही इसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया जाएगा।   आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को 4 फरवरी को खोला जाएगा जो 5 फरवरी तक चलेगी। ऐसे में उस दौरान जो उम्मीदवार आपत्ति उठाना चाहें, वे सभी ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकेंगे।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से शुरू किया गया था जो 29 जनवरी 2026 तक आयोजित हुआ था। परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को आयोजित की गई थी।  21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को पेपर I का आयोजन किया गया था। पेपर 1 का आयोजन प्रत्येक परीक्षा दिवस पर दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। वहीं, 29 जनवरी को पेपर 2 का आयोजन किया गया था। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया गया था।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.