India's No.#1 Hindi News Channel

बलिया: थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का हुआ निवारण

दिनांक 14.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन कर पुलिस टीम व प्रशासनिक टीम के साथ जनता की समस्याओं को सुना गया एवं निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही की गयी । जनपद के समस्त थानों पर *”थाना समाधान दिवस”* का आयोजन किया गया। समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर *थाना समाधान दिवस* के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.