India's No.#1 Hindi News Channel

एनटीपीसी विंध्याचल राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी कार्यशाला का किया गया आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल में राजभाषा अनुभाग द्वारा परियोजना के प्रशासनिक भवन के सीवी रमन सभागार में दिनांक 20.03.2026 को वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान संकाय सदस्य के रूप में प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल(विंध्यनगर)  मुद्रिका प्रसाद दुबे उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यशाला में पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता को पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया गया। महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए जे राजकुमार नें अपने उद्बोधन में कार्यशाला की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस कार्यशाला से हम सभी को कार्यालयीन काम-काज को करने में सहायता मिलेगी।  दुबे द्वारा बताए गए दैनिक कार्यों मे हिंदी के प्रयोग से संबंधित जानकारी से हमारी परियोजना को लाभ मिलेगा । साथ ही उन्होने यह भी कहा कि यह विशेष हिंदी कार्यशाला हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु बहुत ही उपयोगी है और इस तरह की कार्यशाला से हम सभी मे हिंदी के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।

कार्यशाला के दौरान संकाय सदस्य के रूप में उपस्थित प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल(विंध्यनगर)  मुद्रिका प्रसाद दुबे ने हिंदी को राजभाषा बनाने हेतु संघर्ष एवं इतिहास, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का प्रयोग, राजभाषा का महत्व आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए जे राजकुमार, महाप्रबंधक(मेंटीनेंस एवं एडीएम)  एम सुरेश,

महाप्रबंधक(प्रचालन एवं एफ एम) एस के सिन्हा, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल) रुमा दे शर्मा,  अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) मृणालनी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कामना शर्मा, सहायक

राजभाषा अधिकारी श्री कल्याण सिंह के साथ-साथ सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अपर महाप्रबंधकगण, राजभाषा विभागीय प्रतिनिधिगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.