India's No.#1 Hindi News Channel

वैभव सूर्यवंशी बनाम यशस्वी जायसवाल, 18 टी20 मैचों के बाद ऐसे थे दोनों प्लेयर्स के आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में कब मिलेगा खेलने का मौका, कोच ने कर दी  भविष्यवाणी | Jansattaइंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कई भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग जोड़ी भी शामिल है। इस सीजन राजस्थान के लिए ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को लगभग सभी मैचों में पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में टीम कितना लंबा सफर तय कर पाती है ये इन दोनों ही प्लेयर्स के फॉर्म पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का टी20 क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन रहा है उसके रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने टी20 करियर में कुल 18 मैच खेले हैं तो वहीं यशस्वी जायसवाल 121 टी20 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का 18-18 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 18 टी20 मैचों में खेलते हुए 41.23 के औसत से 701 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 18 टी20 मैचों की 18 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 21.77 के औसत से 392 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल दोनों की गिनती टी20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है जो अपने दिन पर अकेले मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 18 टी20 मैचों में अब तक तीन शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। यशस्वी जायसवाल ने 18 टी20 मैचों में एक अर्धशतकीय पारी खेली थी।

वैभव सूर्यवंशी का टी20 क्रिकेट में चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने कुल 18 टी20 मैचों में मैचों में 53 चौके और 62 छक्के लगाए हैं। यशस्वी जायसवाल इस मामले में काफी पीछे हैं जिसमें वह 18 टी20 मैचों में 47 चौके और 13 छक्के ही लगाने में कामयाब हो सके थे।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का 18-18 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी स्कोर को लेकर बात की जाए तो उसमें वैभव सूर्यवंशी ने जहां 144 रनों की पारी खेली है, तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 50 रनों की खेली थी।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल दोनों का 18-18 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें साफतौर पर वैभव काफी आगे दिखाई देते हैं। वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट जहां 204.37 का स्ट्राइक रेट है। यशस्वी जायसवाल का 18 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 134.24 का था।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.