India's No.#1 Hindi News Channel

आईपीएल मैच शुरू होने का सही वक्त नोट कीजिए, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

आईपीएल का नया सीजन शुरू होने वाला है। मैच कितने बजे शुरू होंगे, ये जान लीजिए, नहीं तो कहीं ऐसा ना हो कि आपका पसंदीदा मुकाबला जानकारी के अभाव में छूट जाए।IPL 2026: कितने बजे शुरू होंगे आईपीएल के मुकाबले, दिन और शाम का वक्त नोट  कीजिए, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला - Universe TV

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन का आगाज होने वाला है। साल का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। बीसीसीआई की ओर से अभी तक पहले फेज का ही शेड्यूल जारी किया गया है, उम्मीद है कि जल्द ही बाकी मैचों का ही टाइमटेबल भी आ जाएगा। इस बीच मैचों का समय अगर आपको नहीं पता है तो उसे जान लीजिए। कहीं ऐसा ना हो कि  सही वक्त पता ना होने के कारण आपका मैच छूट जाए। तो चलिए आपको शाम और दिन का मैच कितने बजे से शुरू होगा।

4 अप्रैल को खेला जाएगा आईपीएल 2026 का पहला डबल हेडर

पहले सात दिन ​यानी 28 से लेकर 3 अप्रैल तक एक एक मैच ही होगा, जो शाम साढ़े सात बजे से शुरू हो जाएंगे। इस साल का पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को खेला जाएगा। इस दिन दिन में मुंबई और दिल्ली की टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी। वहीं शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और राजस्थन के बीच मैच होगा। इसके अगले दिन यानी 5 अप्रैल को भी दो मैच हैं। दिन में एसआरएच और एलएसजी के बीच मैच होगा, इसके बाद शाम को सीएसके और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा। 6 अप्रैल से ​फिर एक एक मैच ही खेला जाएगा।

28 मार्च को खेला जाएगा आईपीएल 2026 का पहला मैच, 12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी

आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। ये मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। फिलहाल 12 अप्रैल तक का ही शेड्यूल सामने आया है। बाकी बाद में जारी किया जाएगा। पहले दिन शनिवार है, अक्सर देखने में आता है कि शनिवार और रविवार को आईपीएल में दो दो मैच खेले जाते हैं, लेकिन पहले दिन ऐसा नहीं है। शनिवार और रविवार यानी 28 और 29 को एक एक मैच ही खेला जाएगा। इसके बाद जो अगला शनिवार और रविवार आएगा, उसमें ड​बल हेडर है। यानी दो दो मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल में दिन के मैच साढ़े तीन बजे और शाम के मैच साढ़े सात बजे शुरू होंगे

इस बीच अगर मैच शुरू होने के वक्त की बात की जाए तो शाम को होने वाले मुकाबले साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। हो सकता है कि पहला मैच दो चार मिनट देरी से शुरू हो, क्योंकि इस दिन कुछ रंगारंग कार्यक्रम भी होते हैं, लेकिन दूसरे दिन से शाम को साढ़े सात बजे पहली बॉल फेंक दी जाएगी। शाम को शुरू होने वाले मैच रात को करीब 11 से साढ़े 11 बजे तक चल सकते हैं। वहीं दिन के मैचों की बात की जाए तो ये मैच दोपहर में साढ़े तीन बजे से शुरू होंगे। दोपहर तीन बजे इसके लिए टॉस होगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.