India's No.#1 Hindi News Channel

चांदी ₹15,747, सोना ₹8,131 सस्ता, भाव में भारी गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे वजह यह भी है कि इस करेक्शन से पहले ही कीमतें काफी तेजी से बढ़ चुकी थीं। युद्ध के शुरुआती दौर में निवेशकों ने भारी खरीदारी की थी, जिससे सोने और चांदी की कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं।Silver Price Crash: अचानक ₹5000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी 1100 रुपये फिसला,  चेक करें New Rates - Silver Price Crash Gold Rate Fall today check 10 gram  24 karat latest price tutc - AajTak

वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 11:08 बजे 2 अप्रैल के लिए डिलीवरी अनुंबध वाले सोने की की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 5.40 प्रतिशत की जोरदार गिरावट के साथ 1,36,694 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। बीते शुक्रवार को सोने का भाव 1,44,825 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। यानी सोना 8131 रुपये सस्ता हो गया। इसी समय, 5 मई की डिवीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 6.64 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट के साथ 2,11,723 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। MCX पर चांदी का भाव बीते शुक्रवार को 2,27,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। यानी चांदी आज एमसीएक्स पर 15,747 रुपये सस्ती हो गई। बीते कुछ सत्रों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का रुझान देखने को मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि इस दोनों धातुओं की कीमत में आने वाले दिनों में और भी करेक्शन देखने को मिल सकते हैं।

चेन्नई में सोने का भाव
चेन्नई में सोने के दाम दूसरे शहरों के मुकाबले ज़्यादा हैं। यहां 24 कैरेट सोना 14,128 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 12,950 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,800 रुपये प्रति ग्राम पर है।

मुंबई में सोने का भाव
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,002 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 12,835 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,502 रुपये प्रति ग्राम पर है।

बेंगलुरु में सोने का भाव
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 14,002 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 12,835 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,502 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

कोलकाता में सोने का भाव
कोलकाता में भी सोने के दाम मुंबई के समान हैं। यहां 24 कैरेट सोना 14,002 रुपये, 22 कैरेट 12,835 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,502 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है।

महानगरों में प्रति 10 ग्राम सोने का हाजिर भाव आज

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है। अलग-अलग शुद्धता (कैरेट) के आधार पर रेट तय किए गए हैं। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज के ताजा सोने के भाव:

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 14,017 रुपये प्रति ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 12,850 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,517 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत

tradingeconomics के मुताबिक,  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत सोमवार को $4,400 प्रति औंस से नीचे गिर गई। सोना चौथे सप्ताह लगातार बिकवाली का सामना कर रहा है। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने महंगाई के डर को और बढ़ा दिया है, जबकि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए तरलता बढ़ाने का दबाव भी है, जिसमें सोने की बिक्री शामिल हो सकती है।

ईरान युद्ध के कोई जल्द समाधान के संकेत नहीं दिख रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोला नहीं गया, तो वह ईरानी पावर प्लांट्स पर हमले कर सकते हैं। वहीं, तेहरान ने जवाब में कहा कि अगर उसकी ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया गया, तो वह क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली महत्वपूर्ण संसाधनों को निशाना बनाएगा। वर्तमान में ट्रेडर्स इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि वर्ष के अंत तक फेडरल रिजर्व दर बढ़ा सकता है, क्योंकि महंगाई लगातार उच्च बनी हुई है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.