India's No.#1 Hindi News Channel

25,000-25000 रुपये पुरुस्कार घोषित 3 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक  ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावित नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.03.2026 को समय लगभग 21:25 बजे थाना बैरिया पुलिस रात्रि गश्त में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर बुधनचक से जाने वाली सड़क के दक्षिण दिशा में ग्राम दया छपरा नौरंगा मार्ग पर दक्षिण दिशा में डकैती व लूट से संबन्धित पुरस्कार घोषित 03 नफर वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी कि अभियुक्तगण द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख कर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश 1.पुनीत कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिवान टोला चाँद दियर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 23 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी है तथा 2.चन्दन उर्फ माही पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी ग्राम रकबा टोला बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष के बायें पैर में गोली लगी है तथा मोटर साईकिल के पास लेटा हुआ बदमाश राघव पाण्डेय पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी रकबा टोला बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष को किया गया गिरफ्तार, पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाशो व राघव पाण्डेय उपरोक्त थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/26 धारा 310(2)/317(2)/3(5) से सम्बन्धित घटना दिनांक 08/09.02.2026 को रात्रि में ग्राम भीखा छपरा से जेवरात, 01 अदद मेहन्दी, 01 अदद करधनी, 01 अदद मांग टीका, 02 अदद टप्स डकैती का तथा पंजीकृत मु0अ0सं0 79/26 धारा309(4)/126(2)/317(2)/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित घटना दिनांक 03.03.2026 को रात्रि में चकिया बैरिया मुख्य मार्ग से अभियुक्तगण द्वारा एक अदद मोटर साईकिल नं0 UP60AV9239 लूट कर भाग गये थे ।

घायल बदमाश पुनीत कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिवान टोला चाँद दियर थाना बैरिया जनपद बलिया तथा चन्दन उर्फ माही पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी ग्राम रकबा टोला बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया को ईलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएचसी सोनबरसा प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहां पर उनका ईलाज चल रहा है। पकड़े गये बदमाश पुनीत कुमार उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा बदमाश चन्दन उर्फ माही उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ हैं तथा बदमाश राघव पाण्डेय उपरोक्त के कब्जे से डकैती से सम्बन्धित जेवरात, 01 अदद मेहन्दी, 01 अदद करधनी, 01 अदद मांग टीका, 02 अदद टप्स व लूट से सम्बन्धित 01 अदद मोटर साईकिल रजि0 नं0 UP60AV9239 बरामद हुआ । अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.