India's No.#1 Hindi News Channel

IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल, RCB को लगा एक और बड़ा झटका

IPL 2026 की शुरुआत से पहले RCB को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। टीम डायरेक्टर ने गेंदबाज को लेकर अपडेट दिया है।RCB के कैंप से यश दयाल गायब, IPL खेलने पर मंडराए काले बादल, टीम से कट चुका  है पत्ता? - yash dayal goes missing from rcb team bus and practice sessions  amid

Yash Dayal out of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि इससे पहले RCB को एक बड़ा झटका जोश हेजलवुड के रूप में लग चुका है। हेजलवुड शुरुआती कुछ मैचों के लिए पहले ही बाहर हो गए हैं।

टीम बस के पोस्टर से गायब है यश दयाल की तस्वीर

यश दयाल को लेकर हाल के दिनों में कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। वह इस सीजन अभी तक RCB टीम के ट्रेनिंग कैंप में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद से ही इस सीजन उनके खेलने पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक चार दिन पहले RCB के डायरेक्टर ने कंफर्म कर दिया कि वह इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की टीम बस की तस्‍वीरें सामने आईं। इनमें सभी खिलाड़ियों के चेहरे दिखाई दे रहे थे लेकिन यश दयाल की तस्वीर वहां नहीं थी।

पहले मैच में RCB का सामना SRH से

IPL 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 28 मार्च को RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन RCB अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी।

यश दयाल को लेकर RCB के डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

यश दयाल को लेकर RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा कि वह इस सीजन RCB के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। पर्सनल दिक्कतों की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है। हालांकि RCB ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी यश दयाल की जगह पर किसी और प्लेयर को मौका देती है या नहीं। यश दयाल ने RCB के लिए पिछले सीजन अच्छी गेंदबाजी की थी, वहां उन्होंने कुल 13 विकेट अपने नाम किए थे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.