India's No.#1 Hindi News Channel

राज्यसभा में बोले PM मोदी, प्रवासी मजदूरों के लिए खास इंतजाम ज़रूरी

राज्यसभा में PM Modi ने बताया कि भारत, मध्य-पूर्व में युद्धरत और इस युद्ध से प्रभावित सभी देशों से बातचीत कर रहा है। भारत ने दोनों पक्षों से शांति और जंग को रोकने का आह्वान किया है। पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी का राज्यसभा में दिया गया पूरा भाषण।PM Modi's speech in Rajya Sabha - The Tribune

प्रधानमंत्री Narendra Modi, राज्यसभा में Middle East Conflict की वजह से बिगड़े हालात को लेकर संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी, संभावित ऊर्जा संकट को लेकर सरकार की तैयारी के बारे में बता रहे हैं। पीएम मोदी ने बताया कि मिडिल-ईस्ट का युद्ध पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। इसकी वजह से पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। हम युद्ध से प्रभावित सभी देशों के साथ संपर्क में है। हम ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं। हमारा मकसद, डायलॉग और डिप्लोमेसी के जरिए क्षेत्र में शांति की बहाली का है।

दुनियाभर में गंभीर ऊर्जा संकट

पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हुए 3 सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है। इस जंग ने दुनिया में गंभीर ऊर्जा संकट उत्पन्न कर दिया है। भारत के लिए भी यह हालात चिंताजनक है। जंग ने हमारे व्यापार मार्गों को भी प्रभावित किया है। इसके चलते पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद की नियमित सप्लाई बाधित हुई है। खाड़ी के देशों में करीब 1 करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं। उनकी जिंदगी और आजीविका की सुरक्षा भी भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता है।

पश्चिम एशिया के राष्ट्राध्यक्षों से की दो राउंड की बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं। पश्चिम एशिया के राष्ट्राध्यक्षों से हमने दो राउंड की बातचीत की है। Hormuz Strait से जहाजों का निकलना मुश्किल हो गया है। Hormuz Strait दुनिया के सबसे बड़े रूट्स में से एक है। हम कोशिश कर रहे हैं कि भारत आने वाली तेल, गैस और उर्वरक की सप्लाई बनी रहे। हॉर्मुज स्ट्रेट में दुनिया के तमाम जहाज फंसे हैं। उनमें बहुत बड़ी संख्या में भारत के क्रू मेंबर्स हैं। ये भी भारत के लिए बड़ी चिंता का मुद्दा है। ऐसी कठिन परिस्थिति में जरूरी है कि भारत की संसद के इस उच्च सदन से शांति और संवाद की एकजुट आवाज पूरे विश्व में जाए।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.