India's No.#1 Hindi News Channel

एलपीजी कनेक्‍शन हो सकता है बंद! जानिए क्या हैं नए नियम

आपके पास भी LPG कनेक्शन है, तो आपको जल्द से जल्द अपना आधार-आधारित e-KYC वेरिफिकेशन करवा लेना चाहिए. जिन ग्राहकों का आधार कार्ड वेरिफिकेशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें वेरिफिकेशन पूरा होने तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल सकती है.LPG Crisis Impact: एलपीजी संकट के बीच सरकार ने बदला नियम... PNG वालों के  लिए अलर्ट, फटाफट करें ये काम - LPG Crisis PNG Connection LPG Cylinder  Surrender know modi govt new

भारत में एलपीजी वितरण प्रणाली में 1 मई से बड़े बदलाव किए हैं. इनका असर सीधे आम लोगों, खासकर सब्सिडी वाली गैस लेने वाले परिवारों पर पड़ सकता है. सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि ये बदलाव फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन, सब्सिडी के गलत इस्तेमाल और लंबे समय से बंद पड़े खातों को हटाने के लिए किए जा रहे हैं, लेकिन इसके कारण कुछ लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत भी हो सकती है. दरअसल, अब एलपीजी गैस पाने के लिए आधार-आधारित e-KYC वेरिफिकेशन करना बहुत जरूरी है.

अगर, आपके पास भी LPG कनेक्शन है, तो आपको जल्द से जल्द अपना आधार-आधारित e-KYC वेरिफिकेशन करवा लेना चाहिए. जिन ग्राहकों का आधार कार्ड वेरिफिकेशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें वेरिफिकेशन पूरा होने तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल सकती है. अधिकारियों ने साफ किया है कि जिन ग्राहकों ने पहले ही अपना ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें यह प्रक्रिया दोबारा करने की जरूरत नहीं होगी, जिन्होंने जून 2025 से पहले LPG रिफिल करवाया था, उन्हें भी वेरिफिकेशन करवाना होगा.

सबसे ज्यादा जोखिम उन ग्राहकों के लिए है, जिनके KYC रिकॉर्ड अधूरे या पुराने हो चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार, जिन परिवारों ने जून 2025 से पहले LPG सिलेंडर रिफिल करवाया था, उन्हें संभावित रूप से ‘निष्क्रिय उपयोगकर्ता’ (inactive users) माना जाएगा. ऐसे ग्राहक तब तक नए सिलेंडर का ऑर्डर नहीं दे पाएंगे, जब तक उनका e-KYC वेरिफिकेशन पूरा नहीं हो जाता.

आम लोगों को क्या करना चाहिए?

  • अपने एलपीजी कनेक्शन का आधार e-KYC जल्दी पूरा करें
  • मोबाइल नंबर अपडेट रखें
  • सिलेंडर आते समय OTP अपने पास रखें
  • अगर ये जरूरी काम पूरे हैं, तो गैस मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी

OTP से सिलेंडर डिलीवरी

कई इलाकों में अब सिलेंडर लेते समय OTP (वन टाइम पासवर्ड) जरूरी होगा. ग्राहक के मोबाइल नंबर पर एक डिलीवरी कोड (DAC) आएगा. बिना OTP बताए सिलेंडर नहीं दिया जाएगा.

आधार से e-KYC जरूरी

ब एलपीजी उपभोक्ताओं को आधार आधारित e-KYC कराना जरूरी होगा. यह नियम खास तौर पर उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों पर लागू होगा. जिन लोगों की आधार जांच अभी पूरी नहीं हुई है, उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा जब तक e-KYC पूरी न हो जाए, जिन्होंने पहले ही आधार की पुष्टि करवा ली है, उन्हें दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है.

सिलेंडर बुकिंग के बीच ज्यादा अंतर

तेल कंपनियां दो सिलेंडर बुकिंग के बीच का समय बढ़ा रही हैं. इसका मकसद है जमा करके गैस रखना और व्यावसायिक इस्तेमाल को रोकना.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.