India's No.#1 Hindi News Channel

अब स्कैन कॉपी लेने में हो रही दिक्कत, खत्म होने का नाम नहीं ले रही CBSE छात्रों की परेशानी

सीबीएसई की तरफ से बताया गया था कि आज यानी 19 मई से कॉपी री-चेकिंग का प्रोसेस शुरू होगा. छात्रों ने जैसे ही वेबसाइट पर अपनी स्कैन कॉपी के लिए लॉगइन किया तो उन्हें परेशानी होने लगी.CBSE Class 12 Result 2026: Board Denies Evaluation Glitch Reports; cbse 12th  result kab aayega CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी की  खबरें निकलीं फर्जी; 12वीं रिजल्ट कब आएगा ...

CBSE की वेबसाइट खुलने में परेशानी

12वीं के हजारों छात्रों ने अपनी कॉपी मंगवा रहे हैं और इसे री-चेकिंग के लिए भेज रहे हैं. ऐसे में जब वो आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए स्टेप फॉलो करने जा रहे हैं तो दूसरे स्टेप में ही वेबसाइट डाउन हो जाती है. सुबह 10 बजे से लगातार छात्र ऐसी शिकायतें कर रहे हैं. ज्यादातर छात्रों को इसमें दिक्कत नहीं हो रही है, लेकिन कई छात्र ऐसे हैं, जो अगले स्टेप में नहीं पहुंच पा रहे हैं.

आज से शुरू हुआ री-चेकिंग का प्रोसेस

सीबीएसई की तरफ से बताया गया था कि 19 मई को सुबह 10 बजे से छात्र अपनी स्कैन कॉपी ले सकते हैं और री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसका लाखों छात्र इंतजार कर रहे थे, 10 बजते ही छात्रों ने आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि वेबसाइट पर अचानक ट्रैफिक बढ़ने से ऐसी परेशानी हो रही है.

CBSE Class 12 Revaluation 2026: CBSE 12वीं का रिजल्ट आने के बाद से ही छात्रों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. छात्रों ने पहले कम नंबर आने की शिकायत की और बोर्ड के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर सवाल उठाए, मामला बढ़ता देख बोर्ड ने कहा कि इस सिस्टम में कोई खामी नहीं है और छात्र चाहें तो अपनी कॉपी को मंगवा सकते हैं, इसके लिए फीस भी कम कर दी गई. हालांकि अब छात्रों को वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो रही है और वो अपनी स्कैन कॉपी नहीं मंगवा पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने ऐसी शिकायत की है.

कब तक मंगवा सकते हैं स्कैन कॉपी?

सीबीएसई की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि छात्र 19 मई से लेकर 22 मई तक अपनी स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें 100 रुपये की फीस देनी होगी. इसके बाद अगर उन्हें लगता है कि स्कैन कॉपी में उन्हें गलत तरीके से या फिर कम नंबर दिए गए हैं तो वो 26 मई से लेकर 29 मई तक री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को 25 रुपये प्रति सवाल के तौर पर फीस देनी होगी.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.