India's No.#1 Hindi News Channel

उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत, जानें कब आएंगे जेल से बाहर

दिल्ली हाई कोर्ट ने मां की सर्जरी को देखते हुए उमर खालिद को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया है। आपको बता दें कि उमर खालिद तीन दिनों के लिए जेल से बाहर आएंगे।Umar Khalid bail case | Umar Khalid SC News | 'चेहल्लुम के लिए जमानत नहीं  दे सकते...' उमर खालिद को जेल या बेल पर कोर्ट का यह विरोधाभास क्यों? -  News18 हिंदी

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगे से जुड़े यूएपीए मामले में उमर खालिद को तीन दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर खालिद को 1 जून से 3 जून तक अंतरिम जमानत दी है ताकि वह अपनी बीमार मां की सर्जरी के दौरान उनकी देखभाल कर सके और अपने चाचा के चेहलुम में भाग ले सके। आपको बता दें कि उमर खालिद के ऊपर 2020 के दंगों का ”मुख्य षड्यंत्रकारी” होने का आरोप है।

कोर्ट ने लगाईं कड़ी शर्तें

सामने आई जानकारी के अनुसार, हाई कोर्ट ने कहा है कि उमर खालिद की अंतरिम जमानत 1 जून को सुबह 7 बजे से लेकर 3 जून को शाम 5 बजे तक लागू रहेगी। हाई कोर्ट ने उमर खालिद को अंतरिम जमानत देते हुए कई शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने कहा है कि अंतरिम जमानत के दौरान उमर खालिद दिल्ली-NCR में रहेंगे। वह अपने पते पर ही ठहरेंगे। इसके साथ ही उमर खालिद को अस्पताल के अलावा किसी भी अन्य स्थान पर जाने की इजाज़त नहीं होगी।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.