हैदराबाद के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
हैदराबाद के अमीरपेट स्थित हेलमेट बाजार में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तेलंगाना के हैदराबाद में अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार को एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। यह बिल्लिंग तीन मंजिला बताया जा रहा है। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं थी।
दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण इस व्यस्त इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
Comments are closed.