India's No.#1 Hindi News Channel

बिना मुझसे पूछे रेट क्यों बढ़ाया?” – ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने UPPCL से सख्ती

उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ने पर बिजली मंत्री एके शर्मा उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड पर भड़क गए हैं। उन्होंने चेयरमैन को पत्र लिखकर तीखे सवाल पूछे हैं।ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा दावा: यूपी ने रच दिया इतिहास, बिजली सप्लाई  में पूरे देश में नंबर वन बना राज्य - Uttar Pradesh Records Highest Ever  Power Supply Touching ...

उत्तर प्रदेश में बिजली संकट और बढ़े हुए बिजली बिलों के बीच अब ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) चेयरमैन आशीष गोयल के बीच टकराहट खुलकर सामने आ गई है। ऊर्जा मंत्री ने UPPCL चेयरमैन को पत्र लिखकर सवाल किया है कि जून 2026 के बिजली बिलों में 10% Fuel & Power Purchase Adjustment Surcharge (FPPAS) लगाने का फैसला बिना उन्हें बताए और बिना उनकी अनुमति के कैसे लिया गया? मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि इस फैसले से सरकार की छवि खराब हुई है और विभाग की बदनामी हुई है।ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि UPPCL चेयरमैन को लिखे पत्र में कहा, ”मेरे विभाग के फैसले मुझे टीवी न्यूज चैनल से पता चलते हैं। उन्होंने पूछा कि इतने महत्वपूर्ण फैसले पर मंत्री को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया? बिना बताए मुख्यालय से कहां गायब रहते हो’।

यूपी में बिजली कटौती की शिकायतें

बता दें कि यूपी के कई जिलों में लोगों की शिकायत है कि भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती काफी ज्यादा की जा रही है। अभी हाल में ही सरकार ने दावा किया था कि भीषण गर्मी के बीच राज्य बिजली की मांग को पूरा करने में देश में सबसे आगे रहा है। बिजली की खपत में तेज़ी से बढ़ोतरी के बावजूद, UPPCL ने पूरे राज्य में बिना रुकावट बिजली की सप्लाई बनाए रखी है।

UPPCL चेयरमैन से नाराज मंत्री

यही नहीं, मंत्री ने चेयरमैन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिजली संकट के समय चेयरमैन मुख्यालय से बाहर रहते हैं और विभागीय मामलों में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। मंत्री ने इसे जनहित के खिलाफ और गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया। एके शर्मा ने कहा कि मुझे मेरे ही विभाग के फैसले मीडिया से पता चलते हैं। ये रवैया ठीक नहीं। पत्र में बिजली विभाग में अनुभवी कर्मचारियों को हटाने, नए और कम अनुभवी लोगों को तैनात करने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में खामियों पर भी नाराजगी जताई गई है।

मंत्री का दावा- सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति कर रहे हैं

वहीं, गुरुवार सुबह एके शर्मा ने एक्स पर कहा कि पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में हम इतिहास की सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति कर रहे हैं। देश में भी यह सर्वाधिक है। गत 8/9 जून की रात को बिजली की पीक डिमांड 31678 मेगावाट थी। उसे भी पार करके कल 10 जून की रात में यह 31894 मेगावाट पहुंच गई। यह अब तक की सर्वाधिक है। हाल के वर्षों न बढ़ाया है। विद्युत अवसंरचना को भी मजबूत किया है। फिर भी बढ़ती हुई मांग के बीच अधिक गर्मी के कारण और आंधी-तूफ़ान और ओले पड़ने जैसे प्राकृतिक कारणों से कई जगह विद्युत आपूर्ति में चुनौती आ जाती है। उसे पार करके हम सब निरंतर और निर्बाध आपूर्ति देने में लगे हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.