India's No.#1 Hindi News Channel

एनटीपीसी विंध्याचल की सुहासिनी संघ ने दिव्यांगजनों और बच्चों के जीवन में भरी नई उम्मीद

एनटीपीसी विंध्याचल की समावेशी एवं संवेदनशील सामुदायिक विकास की प्रतिबद्धता के तहत एक सार्थक नैगम सामाजिक दायित्व पहल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तरा महिला क्लब की अध्यक्षा
सीमा कौशिक, सुहासिनी संघ वेलफेयर विंग की प्रभारी निशी सिन्हा, सुहासिनी संघ की महासचिव शिल्पा कोहली तथा लेडीज़ क्लब की वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) का भ्रमण किया, जहां विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से
एक ट्राइसाइकिल, दो श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) तथा एक कृत्रिम अंग (आर्टिफिशियल लिम्ब) वितरित किए गए। कार्यक्रम में कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा माहताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आर एंड आर) भी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी विंध्याचल के सहयोग से संचालित ओपन शेल्टर का भी दौरा किया। यह पहल वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास, डे-केयर सहायता, जीवन कौशल प्रशिक्षण, नैतिक मूल्यों एवं समग्र देखभाल का लाभ प्रदान किया जाता है, जिससे वे सामाजिक एवं आर्थिक बाधाओं को पार कर मुख्यधारा से जुड़ सकें।

भ्रमण के दौरान अतिथियों ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें चॉकलेट वितरित कर खुशियों की सौगात दी। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने इस पहल को और अधिक भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बना दिया। ऐसी मानवीय एवं संवेदनशील सीएसआर पहलों के माध्यम से एनटीपीसी विंध्याचल समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और सम्मान की रोशनी पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रहा है। संस्था समावेशी, सशक्त एवं संवेदनशील समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति को गरिमा, अवसर और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.