बजाज चीनी मिल रुधौली की पहल रोग एवं कीट से फसल बचाओ के लिए वितरण किया लैंप
बस्ती जिले में बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा कम लागत में रोग एवं कीट से गन्ना फसल कोबचाव हेतु गेट एवं केंद्र पर ग्राम बहादुरपुर ग्राम लकड़ा तिलकपुर हनुमानगंज आदि गांव में गन्ना फसल प्लांट पर लैंप लगाया गया यह जानकारी चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला एवं गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी द्वारा दी गई उन्होंने कहा की कृषक कम लागत में चोटी भेदक कीट की तीसरी पीढ़ी से तथा कीट पतंग से गन्ना फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है या कार्य विशेष कर उन्नतशील गन्ना प्रजाति 14201, 16202, 150 23 ,13 235, 0118 के प्लाट पर लैंप लगाया जा रहा है
सीनियर गन्ना अधिकारी मीडिया प्रभारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कृषकों से अपील किया की कम लागत में कृषक गन्ना फसल पेड़ी और पौधा प्लांट पर लैंप अवश्य लगऐ जिससे रोग एवं कीटपतंग से फसल को नुकसान से बचाया जा सके यह कार्य सूर्यास्त के बाद से रात 10:00 बजे तक करें जिससे प्रकाश से आकर्षित होकर फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट पतंग खत्म हो जाएंगे और कृषक को पैदावार बेहतर प्राप्त होगी साथ-साथ जंगली जानवर प्रकाश होने से फसल को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे इस कार्य के लिए कृषक गोष्ठी के माध्यम से कृषकों को जागरुक भी किया जा रहा है कृषक चीनी मिल से या अपने जोन कार्यालय फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क कर चीनी मिल की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
Comments are closed.