India's No.#1 Hindi News Channel

*हिमाचल प्रदेश: पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी, तीन चरणों में होगा मतदान*

0

हिमाचल प्रदेश: पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी, तीन चरणों में होगा मतदान

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी हो गई है। पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2021 के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 4 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 6 जनवरी तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं।

6 जनवरी को ही प्रत्याशियों के अंतिम नाम की सूची और उन्हें चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा। 17, 19 और 21 जनवरी को तीन चरणों में मतदान होगा। सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 31 दिसंबर से पहले मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। पंचायत प्रधान और उपप्रधान के चुनाव नतीजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुंरत घोषित कर दिए जाएंगे। 23 जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। पंचायत चुनाव घोषित होते ही सरकार अब नई घोषणाएं नहीं कर सकेगी। न ही नए विकास कार्य आरंभ किए जा सकेंगे। किसी काम के लिए नए टेंडर भी नहीं लगाए जा सकेंगे। प्रदेश सरकार के प्रचार वाली सभी बैनर व होर्डिंग भी हटाए जाएंगे।
चुनाव प्रचार में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, जो विकास कार्य पहले से किए जा रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकेगा। राज्य में इस बार पंचायत चुनाव कोरोना काल में कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग प्रचार और मतदान के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा।

 

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.