India's No.#1 Hindi News Channel

PM मोदी मुख्यमंत्रियों से संवाद में बोले- जहां बढ़ रहे केस, वहां लें एक्शन

0

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में कोरोना की ताजा स्थिति पर चर्चा की. इस दौरान पीएम ने कहा कि इस दौरान शुरुआत में विशेषज्ञ ये मान रहे थे कि जहां से दूसरी लहर की शुरुआत हुई थी, वहां स्थिति पहले नियंत्रण में होगी. लेकिन महाराष्ट्र और केरल में केसेस में इजाफा देखने को मिल रहा है. ये वाकई हम सबके लिए, देश के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है. प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत जरूरी है कि जिन राज्यों में केसेस बढ़ रहे हैं, उन्हें सक्रिय उपाय लेते हुए तीसरी लहर की किसी भी आशंका को रोकना होगा.

पीएम ने कहा कि एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लंबे समय तक लगातार केसेस बढ़ने से कोरोना के वायरस में म्यूटेशन की आशंका बढ़ जाती है, नए नए वैरिएंट्स का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए, तीसरी लहर को रोकने के लिए कोरोना के खिलाफ प्रभावी कदम उठाया जाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टीका की हमारी रणनीति फोकस करते हुए ही हमें आगे बढ़ना है. माइक्रो कन्टेनमेंट जोन्स पर हमें विशेष ध्यान देना होगा. जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है, जहां से मामले ज्यादा आ रहे हैं, वहाँ उतना ही ज्यादा फोकस भी होना चाहिए.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.