दो युवकों ने लगाई फांसी, पुलिस जुटी जांच में
दुद्धी,सोनभद्र – दुद्धी कोतवाली के दो अलग अलग गांव में दो युवकों ने लगाई फांसी, स्थानीय पुलिस घटना के जांच में जुटी । प्राप्त समाचार के अनुसार बीड़र गांव के निवासी आदित्य चौरसिया पुत्र रामेश्वर चौरसिया उम्र 27 बीती रात्रि को अपने घर में पंखे के हुक में फंदा बना कर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई ।
वही दूसरी तरफ कटौली गांव के कमलेश कुमार पुत्र राम लाल उम्र लगभग 35 वर्ष पारिवारिक कलह से अपनी इहलिला समाप्त कर ली । वही पुलिस दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया । वही पुलिस घटना की जांच कर रही है
Comments are closed.