साहेब से लेकर सरकार बाबा साहब के द्वार
राहुल गांधी की लाल किताब और अखिलेश यादव के पीडीए से डरी बीजेपी बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस किया हाईजैक !![]()
लखनऊ । राहुल गांधी की संविधान वाली लाल किताब और अखिलेश यादव के पीडीए से डरी भाजपा ने बाबा साहब के परिनिवार्ण दिवस पर बूथ स्तर पर बड़े कार्यक्रम कराने के लिए मजबूर हो गयी। कार्यक्रमों मे सीएम योगी से लेकर संगठन मंत्री तक की डयूटी लगाई गयी। यही नहीं कार्यक्रम से पहले सभी के लिए जरूरी कर दिया गया गया कि वह संविधान की प्रस्तावना का वाचन जरूर करे। आज बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस बड़ी धूम धाम से मना लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुलन्दशहर में बाब साहब को नमन किया।
राजनीति में बस आप को मुद्दों की लकीर को थोड़ा सा गाढ़ा करना होता है। ठीक वैसे ही जैसे आज भारतीय जनता पार्टी ने किया। बीजेपी में बाबा साहब परिनिर्वाण दिवस की तैयारियां चुपचाप पिछले कई दिनों से चल रही थी। इस दिवस पर बड़ा मैसेज देने के लिए बीजेपी ने साहेब से लेकर सरकार तक की ड्यूटी छोटे-बड़े कार्यक्रमों में लगा दी। बीजेपी किसी भी कीमत पर अलिखेश यादव के पीडीए मुददे में सेंध लगाना चाहती है। वह इस मुददे की हवा निकाल कर यह बताना चाहती है कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बताये रास्ते और संविधान पर सिर्फ वहीं चल रही है।
पीएम मोदी से लेकर जेपी नड्डा तक ने किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उनको याद किया और श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा अंबेडकर के संघर्ष को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा, महापरिनिर्वाण दिवस पर हम संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को नमन करते हैं। समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढिय़ों को प्रेरित करता रहेगा। आज, जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, तो हम उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं। इस साल की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा की एक तस्वीर भी साझा कर रहा हूँ। जय भीम! केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बाबा अंबेडकर को सामाजिक न्याय का प्रणेता बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर नमन। बाबासाहेब ने भारतीय समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित किया और हर भारतीय के सपने को अधिकारों और अवसरों में बदलने का मार्ग दिखाया। उनके मार्गदर्शन में बना भारतीय संविधान, हमारे लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मूल मंत्र है। बाबासाहेब के आदर्शों व सिद्धांतों को साकार करने की दिशा में हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।
बीजेपी की जबर्दस्त तैयारी मंत्रियों की जिम्मेदारी
प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा बदायूं में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर संविधान निर्माता को कृतज्ञ नमन किया। प्रदेश मंत्री शंकर लोधी ने बताया कि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लखनऊ में, स्वतंत्र देव सिंह ने फिरोजाबाद में, सुरेश खन्ना ने लखनऊ में, रामकेश निषाद ने बांदा, मनोहर लाल मन्नूू ने ललितपुर, रविन्द्र जायसवाल ने वाराणसी, गिरीश चन्द्र यादव ने जौनपुर में, विजय लक्ष्मी ने देवरिया में, राकेश सचान ने कानपुर देहात, अजीत पाल कानपुर देहात, प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात, लक्ष्मीनारायण मथुरा, बेबी रानी मौर्य आगरा, संदीप सिंह अलीगढ, जसवंत सैनी सहारनपुर, ब्रजेश सिंह सहारनपुर, सुनील शर्मा गाजियाबाद, नरेन्द्र कश्यप गाजियाबाद , सोमेन्द्र तोमर मेरठ, गुलाब देवी संभल में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

Comments are closed.