India's No.#1 Hindi News Channel

70 किमी जाम से ‘त्राहिमाम’, हजारों गाड़ियां फंसीं

राजधानी पटना में 70 किलोमीटर लंबा सड़क जाम लगा है. वाहनों की लंबी कतार ने आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए हैं.बिहार: पटना से आरा...70 किमी जाम से 'त्राहिमाम', हजारों गाड़ियां फंसीं

बिहार की राजधानी पटना से लेकर आरा-छपरा तक पिछले दो महीने से जाम लग रहा है, जिसकी वजह से 25 लाख की आबादी प्रभावित हो रही है. 70 किलोमीटर के लंबे जाम की वजह से आसपास रहने वाले और इधर से गुजरने वाले लोग काफी परेशान हैं. प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी जाम की समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई.

जानकारी के अनुसार सोमवार को पटना से लेकर आरा-छपरा तक जाने के लिए लगे हुए जाम में करीब 20 हजार ट्रक लंबी लाइन में खड़े हैं. इन्हें एक किलोमीटर खिसकने में एक घंटा से अधिक समय लग रहा है. पटना पुलिस की ओर से इलाके में जाम खत्म करने के लिए कई जगहों पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, लेकिन उनके सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं.

क्या है जाम का कारण?

छपरा से लेकर भोजपुर के सहार तथा पटना जिले में बिहटा, नौबतपुर, बिक्रम तक ट्रकों की लंबी लाइन लगी है. जाम का कारण भोजपुर के कोल्हरामपुर व छपरा में बनी रही सड़क का निर्माण है. निर्माण तक जाम से निपटने के लिए दिन में बालू लदे ट्रकों पर रोक लगाने के साथ ही ट्रकों को सीधा पटना से कोइलवर तक जाने के बजाय अरवल से भेजा जा सकता है. सोन में बने सिक्स लेन पुल के एक लेन में तीन लाइन में सैकड़ों बालू लदे ट्रक डेड लोड बनकर खड़े हैं.

जल्दबाजी में निकलने की होड़ में सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार ने मुश्किलें बढ़ा दी है. जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए हैं. लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है.

जाम को खत्म करने का विकल्प क्या: जाम का कारण भोजपुर के कोल्हरामपुर व छपरा में हो रही सड़क निर्माण है. निर्माण तक जाम से निपटने के लिए दिन में बालू लदे ट्रकों पर रोक लगाने के साथ ही ट्रकों को सीधा पटना से कोइलवर तक जाने के बजाय अरवल से भेजा जा सकता है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.