India's No.#1 Hindi News Channel

सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले गौतम अदाणी

उद्योगपति गौतम अदाणी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। यह बैठक दक्षिण मुंबई में फडणवीस के ‘सागर’ बंगले में हुई। आइए इस बारे में जानें।Gautam Adani meets CM Fadnavis in Mumbai

उद्योगपति गौतम अदाणी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यहां उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। यह बैठक दक्षिण मुंबई में फडणवीस के ‘सागर’ बंगले में हुई।

एक सूत्र ने बताया, “अदाणी की ओर से यह शिष्टाचार भेंट थी। वह फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए आज उनसे मुलाकात की।”
फडणवीस (54) ने जोरदार वापसी करते हुए पांच दिसंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा महायुति गठबंधन के हजारों समर्थकों की मौजूदगी में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित, क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी भी समारोह में शामिल हुए। 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.