India's No.#1 Hindi News Channel

किसानों ने मंगोलपुर कलां गांव में की महापंचायत, चुनाव बहिष्कार करने का दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले किसान भी पूरी तरह लामबद्ध हो गए हैं और विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में दिल्ली देहात के किसान रविवार को मंगोलपुर कलां गांव में एकत्रित हुए और महापंचायत की. इस दौरान दिल्ली के पालम 360 खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी भी शामिल हुए.

उन्होंने कहा कि इस बार किसानों ने आगामी चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है. जो भी राजनीतिक दल किसानों के हित की बात करेगा, किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देने का काम करेगा उसी को किसान अपना समर्थन देंगे. ऐसा नहीं हुआ तो दिल्ली देहात के किसान, आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे. पिछले डेढ़ साल से दिल्ली के किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आज हमने सबको एक ऐतिहासिक फैसला लेने के लिए बुलाया.किसानों ने मंगोलपुर कलां गांव में की महापंचायत

उन्होंने आगे कहा कि आगामी चुनाव को लेकर हम सबने ने मिलकर ये निर्णय लिया है कि जो हमारी बात करेगी उसका समर्थन करेंगे. जिस तरीके से पिछले 12 सालों में दिल्ली की सरकारों ने दिल्ली का बेड़ा गर्क किया है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. हम वो सरकार चाहते हैं, जो हमारे दिल्ली देहात को साफ बनाए और गांव की सहूलियत के लिए काम करे. वहीं चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला तो है ही, लेकिन इसपर बाकि सबके सुझाव आना भी बाकी है. यह भी हो सकता है कि आगामी चुनाव में जो हमारी बात करे, हम उसका खुलकर समर्थन करें.

गौरतलब है कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन के माध्यम से किसान अपनी मांगों के लिए सरकार के समर्थन की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि रविवार की महापंचायत में किसानों ने आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कही है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.