India's No.#1 Hindi News Channel

डेढ़ वर्षों से गुमशुदा युवती को पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

मध्य प्रदेश: अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ वर्षों से गुमशुदा 19 वर्षीय नवयुवती को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देश पर जिले भर में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तेज़ी से चल रही है, जिसके तहत कोतवाली पुलिस ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

15 मई 2023 को ग्राम सकरिया निवासी रामबाई कोरी ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री हेमा कोरी के गुम हो जाने की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गुमशुदा युवती की तलाश शुरू की।

टीआई कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति और आरक्षक पूर्णानन्द मिश्रा की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए 19 वर्षीय हेमा कोरी को ग्राम मेड़ियारास थाना चचाई से दस्तयाब किया।

हेमा कोरी के परिवार ने पुलिस की कार्यवाही पर आभार व्यक्त करते हुए अपनी खोई हुई बेटी को वापस पा लिया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.