संसद में कैसा था डॉ मनमोहन सिंह का आखिरी दिन? पीएम मोदी ने तारीफ में कही थी ये बात
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री Dr Manmohan Singh ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इससे पहले, PM मोदी ने संसद में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की खुले दिल से तारीफ की थी. जानिए संसद में डॉ मनमोहन सिंह के आखिरी दिन की कहानी.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) ने दुनिया को अलविदा कह दिया. वो 92 साल के थे. तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार, 26 दिसंबर की शाम 8:06 बजे दिल्ली एम्स (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. AIIMS के डॉक्टर्स के मुताबिक रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तमाम नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने श्रद्धांजलि दी. PM मोदी ने एक्स (X) पर उनके साथ तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं.
Comments are closed.