India's No.#1 Hindi News Channel

नीतीश कुमार आज गोपालगंज से शुरू करेंगे दूसरे चरण की प्रगति यात्रा

 प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री गोपालगंज में मुख्यमंत्री 139 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान सीएम करसघाट पंचायत के महादलित बस्ती में जाएंगे.सीएम नीतीश कुमारकड़कड़ाती सर्दी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बिहार का सियासी पारा सातवें आसमान पर है. मुख्यमंत्री की चुप्पी और लालू यादव के बयान से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मार सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि खरमास के बाद बिहार में बड़ा खेला देखने को मिलेगा. इन सियासी सवालों के बीच मुख्यमंत्री एक बार फिर से अपनी ‘प्रगति यात्रा’ पर निकल चुके हैं. ‘प्रगति यात्रा’ का दूसरा चरण आज (शनिवार, 4 जनवरी) से शुरू हो रहा है. सीएम यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत गोपालगंज से करेंगे.

गोपालगंज में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री करसघाट पंचायत के महादलित बस्ती में जाएंगे. गोपालगंज को मुख्यमंत्री 139 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. जिसमें वह 61 योजनाओं का उ‌द्घाटन करेंगे. जिनमें मुख्य रूप से सिधवलिया में 21 करोड़ 60 लाख की लागत से बने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शामिल है. इसके अलावा 3 करोड़ 51 लाख की राशि से बनने वाले जिला उत्पाद कार्यालय, चनावे जेल में 01 करोड़ 62 लाख की लागत से बन रहे एक पुरुष कक्षपाल बैरक और 01 करोड़ 39 लाख की लागत से बन रहे महिला कक्षपाल बैरक समेत अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.