पत्रकार के हत्यारे सुरेश चंद्राकर पर चला PWD विभाग का हंटर, सारे ठेके रद्द
पत्रकार हत्याकांड के मास्टमाइंड सुरेश चंद्राकर पर सरकार की कार्रवाई तेज हो गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने चंद्राकर के सभी ठेके रद्द कर दिए हैं। साथ ही उसके लाइसेंस भी रद्द हो गए हैं। अब उसे सरकारी ठेके नहीं मिलेंगे। वहीं, उसके अवैध निर्माण को भी सरकार ने जमींदोज कर दिया है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी, ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का PWD रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया गया है। सुरेश को रविवार रात हैदराबाद से SIT ने गिरफ्तार किया था। मुकेश की लाश 3 जनवरी को सुरेश की संपत्ति पर एक सेप्टिक टैंक में मिली थी। मुकेश एक जनवरी से लापता थे। सुरेश के अलावा उसके दो भाई और एक सुपरवाइजर भी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। अधिकारी सुरेश की अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं।
Comments are closed.