India's No.#1 Hindi News Channel

चाकू की नोक पर युवक से लाखों की लूट, बाइक सवार दो बदमाश फरार

 रायपुर. जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं. धरसीवा थाना के सिलतरा चौकी क्षेत्र में चाकू की नोक पर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. बाइक में सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू दिखाया और 4 लाख से अधिक रुपए नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए.CG Crime News : चाकू की नोक पर युवक से लाखों की लूट, बाइक सवार दो बदमाश फरार

जानकारी के अनुसार, सिलतरा चौकी क्षेत्र में 10 जनवरी की रात 8 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को चाकू दिखाकर बैग लूट लिया. जिसमें रखे लाखों रुपए लेकर मौके से फरार हो गए. युवक सागर टेलीकॉम सर्विस के जियो के डिस्ट्रीब्यूटर का बताया जा रहा है. प्रार्थी चेतन लाल ध्रुव ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.