India's No.#1 Hindi News Channel

FIITJEE ने अचानक बंद कर दिए कई सेंटर्स, टीचर्स को नहीं मिली थी सैलरी, पैरेंट्स ने किया प्रोटेस्ट

 अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि कोचिंग संस्थान ने उनके साथ ठगी की है. सिलेबस का 40 प्रतिशत हिस्सा ही पूरा हुआ है, 2 साल की फीस ले ली गई है, इसके बावजूद सेंटर्स बंद कर दिए गए हैं.

FIITJEE Rowदेश के कई हिस्सों में FIITJEE के कई सेंटर्स के अचानक बंद (FIITJEE Centers Abruptly Closed) होने की खबर आई है. पिछले कई दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि कुछ सेंटर्स पर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि इन सेंटर्स पर कई टीचर्स ने अचानक से नौकरी छोड़ दी. इसके कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है. रिपोर्ट ये भी है कि शिक्षकों ने इसलिए नौकरी छोड़ी है क्योंकि पिछले कुछ समय से उनको सैलरी नहीं मिल रही थी. एक मामले में कोचिंग संस्थान के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.