महाकुंभ में अमित शाह ने साधु-संतों के साथ लगाई डुबकी, सीएम योगी और बाबा रामदेव भी रहे मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुंभ के दौरान गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद साधु और संतों के साथ सूर्य उपासना की। अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बाबा रामदेव ने भी गंगा में डुबकी लगाई।![amit-shah amit-shah]()
प्रयागराज: गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को साधु-संतों के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बाबा रामदेव भी संगम तट पर मौजूद रहे। दोनों लोगों ने भी गंगा में डुबकी लगाई। रामदेव समेत अन्य संतों ने हाथ में गंगाजल लेकर अमित शाह को स्नान करवाते नजर आए। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच सूर्य उपासना की।
Comments are closed.